उत्तराखंड

*नेपाल में बारिश की मार से बिगड़े हालात- दो बसें नदी में गिरी-63 यात्री लापता*

डेस्क -बारिश और खराब मौसम के कारण 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें भीषण दुर्घटना का शिकार हो गईं. हाईवे पर जाते समय दोनों बसें नदी…

डेस्क -बारिश और खराब मौसम के कारण 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें भीषण दुर्घटना का शिकार हो गईं. हाईवे पर जाते समय दोनों बसें नदी में गिर गईं. बसों में सवार सभी यात्री नदी में बह गए. ये हादसा नेपाल में हुआ. खराब मौसम वहां के लोगों के लिए मुसीबत बन गया है.

मदन-आशीर राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण आज सुबह मध्य नेपाल में लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं. चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बसों में चालक सहित कुल 63 लोग सवार थे.

हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ. लगातार बारिश के कारण लापता बसों को ढूंढने में दिक्कत आ रही है. इस बीच, खराब मौसम के कारण काठमांडू से भरतपुर, चितवन के लिए सभी उड़ानें आज रद्द कर दी गई हैं.

जिलाधिकारी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और राहतकर्मी मौके पर मौजूद हैं और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. लगातार बारिश के कारण लापता बसों और यात्रियों की तलाश में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

इस बीच, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने ट्वीट किया कि मुझे नारायणगढ़-मुगलिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बसों के बह जाने के बाद बाढ़ और भूस्खलन के कारण लगभग 5 दर्जन यात्रियों के लापता होने और संपत्ति के नुकसान की रिपोर्ट के बारे में पता चला है. देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही तबाही से मैं बेहद दुखी हूं’ मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की तलाश करने और उन्हें प्रभावी ढंग से बचाने का निर्देश देता हूं.

ज्ञात हो कि बीरगंज से काठमांडू जाने वाली एक बस त्रिशूली नदी में गिर गई, जिसमें सात भारतीयों की मौत हो गई. यहां बता दें कि सड़क विभाग ने नारायणघाट काठमांडू सड़क खंड को पंद्रह दिनों के लिए बंद कर दिया था. लेकिन इसके बाद भी यातायात सेवा बहाल है. दरअसल, नेपाल में ज्यादा बारिश होने के कारण अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हो रही है, जिससे कई सड़कें बंद कर दी गई हैं.

एक बस में 24 तो दूसरी में थे 41 यात्री सवार थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.