उत्तराखंड

*दुःखद-जंगल मे आग बुझाने के दौरान 04 लोगों की घटनास्थल पर मृत्यु-04बुरी तरह झूलसे*

देव भूमि जे के न्यूज - आज दिनांक 13 जून 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बिनसर सेंचुरी जंगल में…

देव भूमि जे के न्यूज –
आज दिनांक 13 जून 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बिनसर सेंचुरी जंगल में आग लग गई है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम निरीक्षक राजेश जोशी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

जंगल मे आग बुझाने के दौरान 08 व्यक्ति जंगल में आग बुझाने के दौरान आग की लपटो में बुरी तरह फंस गए थे जिस दौरान 04 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।
ड्यूटी के दौरान मृत्यु को मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया और मृतकों को 10-10 लाख देने की घोषणा की।

एसडीआरएफ टीम ने 04 व्यक्तियों के शवो को जंगल से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया जबकि 04 घायलों को स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा पूर्व में ही निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था।

*घायलो के नाम :-* 1. कैलाश चंद्र भट्ट
2. कुंदन सिंह नेगी
3. कृष्ण कुमार
4. भगवत सिंह

*मृतको के नाम :-* 1. दीवान राम
2. त्रिलोक सिंह मेहता
3. पूरन सिंह
4. करन

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.