उत्तराखंड

*एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन*

देव भूमि जे के न्यूज,8 जून 2024 को प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान संकाय पतंजलि विश्वविद्यालय औरंगाबाद रुड़की मैं चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया…

देव भूमि जे के न्यूज,8 जून 2024 को प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान संकाय पतंजलि विश्वविद्यालय औरंगाबाद रुड़की मैं चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है,, समापन सत्र के अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल विनय मल्होत्रा, डिप्टी कमांडेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह के द्वारा विभिन्न श्रेणियां में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करके उनका मनोबल बढ़ाया गया, इस शिविर से सभी क्रेडिट के भीतर राष्ट्र प्रेम और देश सेवा की भावना जागृत हुई है।

इस अवसर पर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि विद्यालय के लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह के कुशल दिशा निर्देशन में विद्यालय परिवार का नाम रोशन हुआ है., यह बड़े सौभाग्य विषय है कि सीएटीसी कैंप औरंगाबाद में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के कैडेटों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.
जो हम सबके लिए गौरव का विषय है.
इस कैंप में रिपब्लिक डे कैंप के लिए सीनियर अंडर ऑफिसर अभिषेक, अंडर ऑफिसर ऋषभ, अंडर ऑफिसर अजीत, कैडेट निखिल कुमार यादव और कैडेट नीतू पंवार का चयन हुआ है,,
लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह ने बताया कि सभी एनसीसी कैडेटस ने बहुत उत्कृष्ट प्रकार से प्रशिक्षण लिया है और जिसका परिणाम यह है कि थल सेना कैंप के लिए अंडर ऑफिसर काजल, कैडेट खुशी, रानी और काजल जैसवाल चयन हुआ है .
: साथ ही कैंप के दौरान कैडेट ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, वेपन हैंडलिंग में प्रथम स्थान, क्विज में द्वितीय स्थान और वाद विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरवान्वित करने का विषय है .
और सभी कैडेट के अथक परिश्रम का परिणाम है .,इस अवसर पर प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, रंजन अंथवाल विकास नेगी, संजीव कुमार, प्रवीन रावत आदि उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.