ऋषिकेश

*श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 12 वीं कक्षा में अच्छा परिणाम देकर लहराया परचम*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,13/05/24 एक बार फिर से श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विद्यालय का एवं अपने माता पिता का नाम अपने 12…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,13/05/24
एक बार फिर से श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विद्यालय का एवं अपने माता पिता का नाम अपने 12 वीं कक्षा में अच्छा परिणाम देकर स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय का परिणाम 90% रहा। जिसमें विज्ञान वर्ग में अमन नोटियाल ने 93.6% अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान वाणिज्य वर्ग की छात्रा समृद्धि सेठी ने 93% अंक लेकर प्राप्त किया। अंश पाल 91.2% अंको के साथ तृतीय एवं सृष्टि भट्ट 90% अंको के साथ चतुर्थ स्थान पर रही।
विद्यालय के प्रधानाचार्य के एल दीक्षित ने मैनेजमेंट एवं सभी स्टाफ की तरफ से सभी उत्कर्ष परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.