क्राइम

*दो बार के पूर्व एमएलए की बेटी के साथ सालों से करता रहा सपा नेता रेप-6करोड़ भी वसूला*

डेस्क-उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सपा के ही एक पूर्व विधायक की बेटी ने आरोप लगाया है कि एक सपा नेता ने उससे बलात्कार करके उसे सालों तक…

डेस्क-उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सपा के ही एक पूर्व विधायक की बेटी ने आरोप लगाया है कि एक सपा नेता ने उससे बलात्कार करके उसे सालों तक ब्लैकमेल किया और उससे करोड़ों रूपए हड़प लिए। पीड़िता ने इस मामले में मुरादाबाद में एफआईआर दर्ज करवाई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सपा नेता उसके अश्लील फोटो के बल पर सालों तक उसे प्रताड़ित करता रहा, जिसमें उसका परिवार भी शामिल था।

जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के सिविल लाइन्स इलाके में रहने वाली एक महिला ने सपा नेता आसिफ अली और उसके परिजनों के खिलाफ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग की मंगलवार (7 मई, 2024) को एफआईआर दर्ज करवाई है। पीड़िता ने बताया है कि वह सपा के दो बार के एक विधायक की बेटी है।

पीड़िता ने बताया वह तीन बहनें हैं, उसकी शादी कानपुर में एक बड़े व्यापारी से हुई है। वह अपने पिता की देखभाल करने के लिए कानपुर से मुरादाबाद आती थी। 2019 में अपने पिता के बीमार होने पर वह उनकी देखभाल के लिए मुरादाबाद आई हुई थी। इस दौरान आसिफ भी उनके घर आता-जाता था।

पीड़िता ने बताया कि एक दिन आसिफ ने कोल्डड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ मिला कर पिला दी। इसके बाद उसने एक कमरे में ले जाकर पीड़िता के साथ बलात्कार किया और उसके अश्लील फोटो ले लिए। पीड़िता ने बताया कि उसने जब होश आने पर इस संबंध में आसिफ से पूछताछ की तो वह उसे धमकाने लगा और उसकी न्यूड फोटो दिखाई।

आसिफ ने पीड़िता को धमकाया कि अगर वह किसी को इस विषय में बताएगी तो वह उनकी न्यूड फोटो वायरल कर देगा और बदनामी करवा देगा। पीड़िता को उसने इस दौरान हथियार के साथ धमकाया भी। आसिफ ने इसके बाद न्यूड फोटो को हथियार बनाते हुए कई बार पीड़िता के साथ रेप किया।

आसिफ यहीं नहीं रुका बल्कि उसने पीड़िता से फोटो के बल पर वसूली भी चालू कर दी। उसने कई कागजों पर पीड़िता से हस्ताक्षर करवा लिए। इस काम में उसका भाई और भाभी भी शामिल थे। पीड़िता ने बताया कि वह उससे पैसे वसूलता था। पीड़िता से आसिफ ने ₹6 करोड़ की वसूली की। एक फ्लैट भी अपने नाम से खरीदा जिसका भुगतान पीड़िता ने किया।

पीड़िता ने बताया कि उसे अपने पिता कि सम्पत्ति में हिस्सा मिला था। इस हिस्से में एक पेट्रोल पम्प भी शामिल था। आसिफ चाहता था कि पीड़िता पेट्रोल पम्प भी उसके नाम कर दे। पीड़िता के पिता की मौत के बाद उसकी डिमांड लगातार बढती गई। वह पीड़िता को अपने घर ले जाकर रेप करता था और इस दौरान उसकी भाभी बाहर बैठी रहती थीं।

आसिफ ने इसके बाद और वसूली करने के लिए पीड़िता को धमकी दी कि वह उसके चेहरे पर तेज़ाब डाल देगा। पीड़िता ने आसिफ की कारस्तानियों से तंग आकर अपने पति को घटना बताई और मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज करवाया। बताया गया कि आसिफ सपा के छात्र संगठन युवजन सभा में बड़े पदों पर भी रहा है। उसकी सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ फोटो भी है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.