ख़ास ख़बर

*460 नेत्रहीनों को दृष्टि देने वाले रामशरण चावला का निधन*

देव भूमि जे के न्यूज,09/05/2024- हरिद्वार में नेत्रदान की अलख जगाने वाले रामशरण चावला का निधन हो गया है।वह 67 वर्ष के थे। रामशरण चावला 1984 से नेत्रदान…

देव भूमि जे के न्यूज,09/05/2024-

हरिद्वार में नेत्रदान की अलख जगाने वाले रामशरण चावला का निधन हो गया है।वह 67 वर्ष के थे। रामशरण चावला 1984 से नेत्रदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के कार्य में जुटे हुए थे।इसको लेकर उन्हें राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के हाथों सम्मान मिलने के साथ ही विभिन्न संस्थाओं संगठनों द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका था। रामशरण चावला अबतक 230 जोड़ी नेत्रदान करवा चुके थे जिनसे 460 नेत्रहीनों को दृष्टि मिली। उनके निधन पर उनके परिवार ने भी उनके संकल्प को जारी रखा और रामशरण चावला के भी नेत्रदान करा दिये।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.