ऋषिकेश

*ऋषिकेश -अनाहिता हमारे तीर्थ नगरी का गौरव-डॉ प्रेमचंद अग्रवाल*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 08 मई 2024 । आईएससी 12वीं के परीक्षा परिणाम में ऋषिकेश नगर में टॉप करने वाली होनहार छात्रा अनाहिता दुबे को क्षेत्रीय विधायक…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 08 मई 2024 ।

आईएससी 12वीं के परीक्षा परिणाम में ऋषिकेश नगर में टॉप करने वाली होनहार छात्रा अनाहिता दुबे को क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ व पटका पहनाकर सम्मानित किया।

बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि अनाहिता दुबे ने तीर्थ नगरी का नाम रोशन किया है, हर बच्चे को अनाहिता दुबे से प्रेरित होकर शिक्षा के प्रति सीख लेनी चाहिए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि अनाहिता हमारे तीर्थ नगरी का गौरव है जिन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। उन्होंने अनाहिता को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने को कहा।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मीनाक्षी दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी पूर्व पालिका अध्यक्ष शंभू पासवान एकांत गोयल सीमा रानी, उषा जोशी, सोनू पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.