ऋषिकेश

*नेत्रदान कराकर पूरा किया परिजनों ने संकल्प पूरा*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,07/05/2024- देहरादून मार्ग निवासी 85 वर्षीय श्रीमती सरला देवी की मृत्यु पर परिजनों द्वारा नेत्रदान कराकर बुजुर्ग का नेत्रदान का संकल्प पूरा किया…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,07/05/2024-
देहरादून मार्ग निवासी 85 वर्षीय श्रीमती सरला देवी की मृत्यु पर परिजनों द्वारा नेत्रदान कराकर बुजुर्ग का नेत्रदान का संकल्प पूरा किया
। विस्तृत जानकारी देते हुए नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि गत सप्ताह सरला देवी ने अस्वस्थ होने पर अपनी पोत्रवधु दीप्ति के माध्यम से नेत्र दान से जुड़ी अखिल भारतीय मारवाड़ी संस्था की अध्यक्षा श्रीमती नूतन अग्रवाल से उनके द्वारा पुर्व में अपने स्वर्गीय पति ज्ञान चंद विश्नोई के कराएं गए नेत्रदान की तरह अपनी मृत्यु उपरांत नेत्र दान की इच्छा से अवगत कराया।
श्रीमती सरला के निधन पर श्रीमती नुतन की सुचना पर एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम में डॉक्टर व आलोक ने निवास पर जाकर दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए।
इसी प्रकार दुसरी घटना में देहरादून मार्ग निवासी 63 वर्षीय श्रीमती शशी बाला के निधन पर मनोज अग्रवाल व खेमकरण डंग की प्रेरणा व उनके पुत्र पुनीत की सहमति से श्री नारंग एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम के साथ उनके निवास पर पहुंचे जहां टीम ने पार्थिव शरीर से दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.