उत्तराखंड

*दुःखद- सरिता पति संजय और जवान बेटे आशीष को नदी में डूबते-उतराते देखतीं रही-दोनों डूबे*

देवभूमि जेके न्यूज,25 2024 जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगे होने के बावजूद लगातार लोग प्रतिबंधित घाटों पर नहा रहे हैं और अपनी जान गवा रहे हैं। आज भी एक…

देवभूमि जेके न्यूज,25 2024
जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगे होने के बावजूद लगातार लोग प्रतिबंधित घाटों पर नहा रहे हैं और अपनी जान गवा रहे हैं। आज भी एक पत्नी अपने पति और जवान बेटे को अपनी आंखों के सामने डूबते हुए देखती रही और कुछ नहीं कर पाई। रिटायर फौजी का बेटा गंगा स्नान के लिए नदी में उतरा और नहाते समय डूबने लगा बचाने के लिए पिता नदी में कूदे और वह भी देखते-देखते नदी में लोप हो गए।

SDRF की टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

एसडीआरएफ टीम के कविंद्र सजवाण के अनुसार संजय थापा उम्र 52 वर्ष अपने परिवार के साथ देवप्रयाग से देहरादून की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में माला कुठी पुल के पास पौड़ी साइड में नदी में नहाते संजय थापा का पुत्र आशीष थापा उम्र 23 नदी में डूबने लगा कि उसे बचाने के लिए उसके पिता संजय थापा गए तथा दोनों ही नदी में डूब गए उनकी पत्नी सरिता थापा व एक अन्य पुत्र दिव्य ऋषि थापा घटनास्थल पर मौजूद हैं । संजय थापा आर्मी से रिटायर्ड है।

एस डी आर एफ डीप डायवर मातवर सिंह द्वारा नदी में लगातार सर्च किया जा रहा है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.