ऋषिकेश

*एम्स के सहयोग से संचालित चंद्रेश्वर नगर स्थित केन्द्र को पी के जैन ने व्हील चेयर एवम ऑक्सीजन जेनरेटर निःशुल्क उपलब्ध कराया*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,01/05/2024- आज मां कात्यायनि मंदिर ज्ञान करतार आश्रम द्वारा संचालित सामुदायिक एवम् पारिवारिक चिकित्सा विभाग, एम्स के सहयोग से चंद्रेश्वर नगर स्थित केन्द्र…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,01/05/2024-
आज मां कात्यायनि मंदिर ज्ञान करतार आश्रम द्वारा संचालित सामुदायिक एवम् पारिवारिक चिकित्सा विभाग, एम्स के सहयोग से चंद्रेश्वर नगर स्थित केन्द्र पर पूरे शरीर की जांच चिकित्सों द्वारा की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के सद्स्य गण उपस्थित रहे।शिविर का उदघाटन एम्स के आउटरीच सेल के विभागाध्यक्ष डा संतोष कुमार ने किया और उन्होंने अपने सम्बोधन में स्वास्थ्य जागरूकता के विषय में उपयोगी बातें बताई एवम नगर के वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा की जा रही सेवाओं की सराहना की।

आश्रम के प्रबंधक गुरुविंदर सलूजा जी ने सभी उपस्थिति का आभार व्यक्त किया।इस जांच कैम्प में क्षेत्र के आसपास के जरूरतमंद लोग अपनी जांच करवाकर लाभांवित हुए। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन ने चिकित्सा केन्द्र को एक व्हील चेयर एवम ऑक्सीजन जेनरेटर निःशुल्क उपलब्ध कराकर मानवता की सेवा की है।
कार्यक्रम में डा. पूनम, एस पी अग्रवाल महासचिव, अशोक रस्तोगी, प्रदीप कुमार जैन, सुधीर मोहन, एच एस असवाल, श्याम सिंह, सत्येंद्र कुमार शर्मा, हरी प्रकाश जिंदल, ब्रह्म कुमार शर्मा, ओ पी मुल्तानी,, सत्य प्रकाश गुप्ता, वेद प्रकाश ढींगरा, रविन्द्र कुमार अग्रवाल, जितेन्द्र भट्ट उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.