ऋषिकेश

उत्तराखंड की समस्त सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत के लिए मां गंगा से की कामना।

देव भूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश 18 अप्रैल 2024 । क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर हरिद्वार लोकसभा सीट सहित…

देव भूमि जे के न्यूज,
ऋषिकेश 18 अप्रैल 2024 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर हरिद्वार लोकसभा सीट सहित उत्तराखंड की समस्त सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत के लिए मां गंगा से कामना की। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी जी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए माँ गंगा से आशीर्वाद मंगा।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट पर आयोजित होने वाली संध्याकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी आवश्यक है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड के पांचो प्रत्याशियों की जीत से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पीएम बनने में राज्य वासियों ने योगदान देना है। कहा कि भाजपा के प्रत्याशियों को दिया गया वोट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जाएगा।

उन्होंने मां गंगा से उत्तराखंड के पांचो संसदीय सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों की जीत की कामना की। साथ ही प्रदेशवासियों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार सतीश सिंह, वन निगम के सदस्य देवदत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, निवर्तमान पार्षद विकास तेवतिया, तनु तेवतिया, अमित गांधी, अनिल रावत, अभिनव पाल, संजीव सिलस्वाल, अरुण जुगलान सहित अन्य उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.