उत्तराखंड

*सविता मेहता के परिजनों ने कराया नेत्रदान*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 14/04/2024- मां हर पल तुम साथ हो ,मेरे मुझको यह एहसास है। आप तो बहुत दूर हो लेकिन, तेरे नयन हमारे पास…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 14/04/2024-
मां हर पल तुम साथ हो ,मेरे मुझको यह एहसास है।
आप तो बहुत दूर हो लेकिन, तेरे नयन हमारे पास है।
उपरोक्त वाक्य श्रीमती सविता मेहता के परिवार पर चरितार्थ होते है ,
जिनके निधन के बाद उनके परिजनों द्वारा कराए गए नेत्रदान से वह आज भी संसार में जीवित हैं।
विस्तृत जानकारी देते हुए लायंस क्लब उसके देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष व नेत्रदान कार्यकर्ता गोपाल नारंग ने बताया कि गत दिवस कृष्णा नगर निवासी विनीष मेहता व मनीष मेहता की माता के निधन की सूचना पर विक्रम गुलाटी ने परिवार को नेत्र दान के लिए प्रेरित कर सहमति प्राप्त की। गुलाटी के आग्रह पर एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम में डॉक्टर पंक्ति व बिन्दिया भाटिया ने उनके निवास पर पहुंच कर दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए । शोक प्रकट करने पहुंचे सुभाष मेहता,बलराज गुल्हाटी, प्रहलाद ननकानी,उतम सिंह चौहान, अनिल अरोड़ा, नरेंद्र सचदेवा ने परिजनों को साधुवाद दिया। नेत्र दान महादान हरिद्वार ऋषिकेश अभियान प्रमुख रामशरण चावला के अनुसार मिशन का 325वां सफल प्रयास है जो अविरल चलता रहेगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.