उत्तराखंड

*ऋषिकेश -युवती की गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 12 अप्रैल 2024- 22 जनवरी 2024 को कोतवाली ऋषिकेश में वादी सकल साहनी पुत्र महेश्वर साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी मायाकुड थाना ऋषिकेश…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 12 अप्रैल 2024- 22 जनवरी 2024 को कोतवाली ऋषिकेश में वादी सकल साहनी पुत्र महेश्वर साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी मायाकुड थाना ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर 21 जनवरी 2024 को समय लगभग 19:00 बजे बैजनाथ साहनी पुत्र दुरई साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी बंगाली बस्ती मायाकुंड ऋषिकेश तथा उसके अन्य परिजनों के द्वारा उनके व परिवारजनों के साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर डंडों व प्रेशर कूकर से मारपीट करने पर दौराने मारपीट उनकी पुत्री रूपा के सिर पर गंभीर चोट आ जाने के बाद दौराने उपचार एम्स अस्पताल ऋषिकेश में उनकी मृत्यु हो जाने के संबंध में लाकर दाखिल की गई थी। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0- 36/2024 धारा- 304/323/504/506/34 भादवि बनाम बैजनाथ साहनी आदि अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। मृतका के शव का पंचायतनामा मूर्तिव कर एम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई।

दौराने विवेचना घटना से संबंधित चार अभियुक्तो को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य अभियुक्त छोटू साहनी तभी से लगातार फरार चल रहा था जिसको अभियोग उपरोक्त में वांछित किया गया था|गठित टीम तभी से वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत थी जिसके पश्चात आज दिनांक 12 अप्रैल 2024 को अभियोग उपरोक्त में वांछित अभियुक्त छोटू साहनी को योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को निर्धारित समय अवधि में माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है|

*नाम पता अभियुक्तए
1-छोटू साहनी पुत्र बैजनाथ साहनी निवासी झुग्गी झोपड़ी बंगाली बस्ती माया कुंड ऋषिकेश
*पुलिस टीम
1-वरिष्ठ उप निरीक्षक उत्तम रमोला
2-कांस्टेबल दिनेश मेहर

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.