ऋषिकेश

*ऋषिकेश -18 वर्षीय रितू ने फांसी लगाई – मौके पर पहुंची पुलिस*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश12/04/2024,इस समय एक दुःखद आ रही है, मालवीय नगर में एक 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश12/04/2024,इस समय एक दुःखद आ रही है, मालवीय नगर में एक 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार ऋषिकेश कोतवाली को सूचना मिली कि गली नंबर 8 मालवीय नगर ऋषिकेश में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दे कि मृतका अपनी मौसा-मौसी के साथ 3 वर्षों से किराए के मकान पर मालवीय नगर ऋषिकेश में रह रही थी। आत्महत्या का कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नही चल पाया है। पुलिस मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है। मृतका की पहचान 18 वर्षीय रितू निवासी गली नंबर 8 मालवीय नगर ऋषिकेश मूल निवासी ग्राम विकसुकिया पोस्ट रतनपुरा, जिला मऊ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.