ऋषिकेश

*ऋषिकेश -भगवान श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,01/04/2024- भगवान महावीर का जन्म महोत्सव ऋषिकेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जैन मंदिर ऋषिकेश के अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन ने…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,01/04/2024-

भगवान महावीर का जन्म महोत्सव ऋषिकेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जैन मंदिर ऋषिकेश के अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े उत्साह एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर, हरिद्वार रोड, ऋषिकेश से भव्य शोभायात्रा आयोजित की जा रही है।

जैन ने कहा कि मुख्य अतिथि के रूप में महेन्द्र भट्ट अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड राज्यसभा सांसद, भारत सरकार तथा डॉ. प्रेमचन्द अग्रवाल कैबिनेट मंत्री वित्त एवं शहरी विकास मंत्रालय, उत्तराखण्ड सरकार प्रतिभाग करेंगे।

: कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार, दिनांक 21 अप्रैल 2024प्रक्षाल एवं पूजा… ..7.00 बजे प्रातः

पात्रों का चयन कूपन ड्रा द्वारा. …1.00 बजे दोपहर

शोभायात्रा प्रारम्भ. ..2.00 बजे दोपहर

श्री जी का अभिषेक व आरती. ….5.00 बजे सायं

सामूहिक भोज 5.30 बजे सायं का आयोजन किया जाएगा।

शोभायात्रा में विशेष आकर्षण आकर्षक झांकियां, पुष्प वर्षा, बैंड, शहनाई इत्यादि

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.