उत्तराखंड

*हाईवे पर जाम लगाने वालों की खैर नहीं – 22 ऑटो, विक्रम, ई रिक्शा को पुलिस ने किया सीज*

देव भूमि जे के न्यूज,मुनि की रेती जनपद-टिहरी गढ़वाल 30.03.2024- थाना मुनि की रेती क्षेत्र में लक्ष्मण झूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने व जाम की…

देव भूमि जे के न्यूज,मुनि की रेती जनपद-टिहरी गढ़वाल 30.03.2024- थाना मुनि की रेती क्षेत्र में लक्ष्मण झूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने व जाम की समस्या के संबंध में जनता की मिल रही शिकायतों के आधार पर आज दिनांक 30.03.2024 को प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती रितेश साह के नेतृत्व में शिवानंद गेट, थाना गेट, तपोवन तिराहा, pwd तिराहा, मधुबन तिराहा पर ऑटो, विक्रम, ई रिक्शा द्वारा अनावश्यक रूप से वाहनों को खड़ा करने व राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया। जिस पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाहन चालकों पर एमबी एक्ट में कार्रवाई करते हुए *22 ऑटो, विक्रम, ई रिक्शा* को सीज किया गया। उक्त अभियान में ssi योगेश चन्द्र पाण्डेय, चौकी प्रभारी कैलाश गेट श्री राजेंद्र रावत, चौकी प्रभारी तपोवन प्रदीप रावत, चौकी प्रभारी जानकीपुल भंवर सिंह, महिला उप निरीक्षक दीपिका तिवारी सम्मिलित रहे। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.