ऋषिकेश

*ऋषिकेश-वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने मनाया होली मिलन समारोह*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,20/03/2024- वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह मधुबन वेडिंग प्वाइंट पर आयोजित किया गया जिसमें राधा कृष्ण झांकी मुख्य आकर्षण…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,20/03/2024-
वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह मधुबन वेडिंग प्वाइंट पर आयोजित किया गया जिसमें राधा कृष्ण झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहीं।कार्यक्रम सरस्वती पूजा एवम विषेश अतिथि के रूप में संगठन के अति वरिष्ठताम सदस्य वेद किशोर शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपनी भारतीय परम्परा के प्रतीक इस त्योहार पर हमें आपसी मतभेद भुला कर एक दूसरे को ह्रदय से लगाना चाहिए और समाज में आपसी प्यार और भाईचारे से जीवन व्यतीत कर समाज को सन्देश देना चाहिए ताकि नई पीढ़ी इसका अनुसरण कर सके। इस अवसर पर एम्स की प्रो डा एस मिनाक्षी धर, मोनिका पठानिया, ने अपने सम्बोधन में वरिष्ठ नागरिक को समाज में रीढ़ की हड्डी बताया। कार्यक्रम में नगर के समाजसेवियों एवम विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मृत्यु पश्चात अंगदान घोषित करने वाले अशोक रस्तोगी को सम्मानित किया गया। दीप शर्मा पूर्व पालिका अध्यक्ष ने संगठन के कार्यकलापों की सराहना करते हुए उन्हें यूवा वरिष्ठ की संज्ञा दी।राधा कृष्ण झांकी प्रस्तुत की गई एवम संग फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन, महासचिव एस पी अग्रवाल, प्रदीप जैन, अशोक रस्तोगी, दिनेश मुद्गल, आलोक शर्मा, नरेश गर्ग, अरविंद जैन, हरिश ढींगरा, कमल सिंह राणा, आलोक शर्मा, अशोक शर्मा एम सी त्रिवेदी, नरेंद्र दिक्षित, सत्येन्द्र शर्मा, ब्रह्म कुमार शर्मा, हेम कुमार पांडे, हरी प्रकाश जिंदल सत्य प्रकाश गुप्ता, अशोक गोस्वामी, दिनेश अग्रवाल हरीश तोमर, नरेन्द्र चौहान,उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.