ऋषिकेश

*ऋषिकेश-लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनावी कार्यालय का आज हुआ शुभारंभ*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 16 मार्च 2024 हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनावी कार्यालय का आज शुभारंभ किया गया।…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 16 मार्च 2024

हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनावी कार्यालय का आज शुभारंभ किया गया। इस मौके पर ंक्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को हर घर कैंपेन कर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को प्रचारित करने का आवाहन किया। साथ ही भाजपा के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

मुखर्जी मार्ग में चुनावी कार्यालय का विधिवत वेद मंत्रों के उच्चारण के बाद शुभारंभ किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का जमघट देखने को मिला। मंत्री डॉ अग्रवाल ने भाजपा उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज कराने को कहा। जिस पर कार्यकर्ताओं ने संगठन के पक्ष में नारे लगाए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, सुरेंद्र कुमार, निवर्तमान मेयर अनिता ममगाईं, इंद्र कुमार गोदवानी, जितेंद्र अग्रवाल, पूर्व दर्जाधारी कृष्ण कुमार सिंघल, संदीप गुप्ता, विनय उनियाल, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, संजय शास्त्री, चेतन शर्मा, अनिल ध्यानी, दिनेश सती, संजय व्यास, राजपाल ठाकुर, ज्योति सजवाण, शिव कुमार गौतम, हरीश तिवाड़ी, राजेश दिवाकर, सौरभ गर्ग, करण बोहरा, पवन शर्मा, श्रवण जैन, शम्भू पासवान, नंद किशोर जाटव, बृजेश शर्मा, हिमांशु संगतानी, प्रदीप दूबे,जयंत किशोर शर्मा, विनोद भट्ट, सचिन अग्रवाल, रीना शर्मा, राजू नरसिम्हा, मनोज धयानी, संजय वर्मा, राजीव कालड़ा किसान मोर्चा, अभिनब पाल, सुजीत यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.