उत्तराखंड

*ऋषिकेश- अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के पहले दिन योगियों ने ध्यान कर किया शुभारंभ*

देव भूमि जे के न्यूज,15/03/2024-ऋषिकेश अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को सुबह से ही योग सेशंस के कार्यक्रम शुरू हो गए थे. योग महोत्सव का शुभारंभ…

देव भूमि जे के न्यूज,15/03/2024-ऋषिकेश अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को सुबह से ही योग सेशंस के कार्यक्रम शुरू हो गए थे. योग महोत्सव का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया. उत्तराखंड सरकार के तीन तीन कैबिनेट मंत्री इस मौके पर उपस्थित थे। योग महोत्सव में 6 योग के स्कूल प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमे मानव धर्म रिमी, द आर्ट ऑफ़ लिविंग, इशा फाऊंडेशन कोयंबटूर, कृष्ण आचार्य योग मंदिराम चेन्नई, रामानी अयंगर मेमोरियल योग संस्थान शिवानंद आश्रम मुख्य हैं।

गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट में चल रहे योग महोत्सव में सबसे महत्वपूर्ण मेडिटेशन सेशन रहे। जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग सहित कई योगाचार्य की प्रस्तुति रही। इस मौके पर गेस्ट स्पीकर के तौर पर स्वामी सुखबोधानंद ने अपना संबोधन दिया। उन्होंने योग को जीवन का अहम हिस्सा मानते हुए लोगों से अपील की की अधिक से अधिक लोग योग को करें ताकि वह मानसिक शारीरिक तौर पर स्वस्थ रह सकें।
योग महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि योग मन को नियंत्रित करता है। इससे नशे जैसी समस्या से दूर रहने में सहायता मिलती है। योग के जरिए ही हम मन को नियंत्रित रख सकते हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि आज दुनिया भर में भारतीय संस्कृति के प्रतीक के रूप में योग को जाना जाता है। योग के जरिए मन को नियंत्रित और शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

स्थानीय विधायक और वन मंत्री सुबोध उनियाल भीनिस मौके पर उपस्थित थे। श्री उनियाल ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि ये क्षेत्र पिछले कुछ वर्ष में पर्यटन जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों का केंद्र बन चुका है। योग केंद्र, एडवेंचर टूरिज्म के कारण इस क्षेत्र में अच्छे रोजगार पैदा हो रहे हैं हमारे प्रयासों से इसे विकसित किया गया है इससे यहां की अर्थव्यवस्था में भी तेजी आई है।
इस मौके पर ऋषिकेश के विधायक और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद थे उन्होंने भी इस महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि योग का मतलब होता है एकजुट होना। शरीर को स्वस्थ करने की एक विधा है। लोग आज जागरूक हैं इसलिए योग को अपना रहे हैं।

इसके बाद गंगा की संध्याकालीन आरती हुई जिससे वातावरण पूरी तरह पवित्र बना रहा। इस दौरान कई देशों से आए हुए योगियों और साधकों और जिज्ञासाओं ने प्रतिभाग किया। शाम को योग महोत्सव में आए प्रतिभागियों ने लाइव बैंड कबीर कैफे की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.