ऋषिकेश

*स्वर्गाश्रम-जौंक में सीवर लाइन बिछाने की मांग की*

देव भूमि जे के न्यूज,14/03/2024-ऋषिकेश। सीवर लाइन न होने से परेशान लोगों ने वीरवार को सहायक अभियंता गंगा विंग को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द सीवर लाइनडाले जाने की…

देव भूमि जे के न्यूज,14/03/2024-ऋषिकेश। सीवर लाइन न होने से परेशान लोगों ने वीरवार को सहायक अभियंता गंगा विंग को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द सीवर लाइनडाले जाने की मांग की।
हीरालाल मार्ग स्थित जल संस्थान गंगा विंग कार्यालय पहुँचे नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक वार्ड-02, स्थित प्रेमवर्णी आश्रम और आसपास रहने वाले लोगों ने सहायक अभियंता एचसी बंसल को ज्ञापन सौंपने के साथ सीवर लाइन के न होने से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। उन्हें अवगत कराया कि पर्यटन के लिहाज़ से महत्वपूर्ण क्षेत्र स्वर्गाश्रम-जौंक है। ऐसे में सीवर लाइन न होने से मल मूत्र का प्रॉपर ढंग से निस्तारण नहीं हो पा रहा हैं। जिस कारण समस्याएं आ रही है।लोगों की समस्या सुनने के बाद श्री बंसल ने अपने जेई को बुलाकर इस ओर जाँच कर प्रपोजल तैयार करने को कहा। जिससे सीवर लाइन डालने की करवाई शुरू हो सके। ज्ञापन सौंपने वालों में समाजसेवी मोहनलाल, मुकेश कुमार, एससी राय, गौतम कुमार, दिव्या वर्णी, बालकिशन, अरविंद आदि थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.