ऋषिकेश

भगवान श्रीराम के राजतिलक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विशाल भंडारे के साथ पंचम श्री रामलीला महोत्सव का भव्य समापन*

देव भूमि जे के न्यूज,रायवाला।** प्रतीतनगर गांव के प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 06 स्थित श्री रामलीला चौक में लोक कल्याण समिति, प्रतीतनगर, रायवाला (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित…

देव भूमि जे के न्यूज,रायवाला।**

प्रतीतनगर गांव के प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 06 स्थित श्री रामलीला चौक में लोक कल्याण समिति, प्रतीतनगर, रायवाला (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित पंचम श्री रामलीला महोत्सव का 14वें दिन भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। भगवान श्रीराम के राजतिलक, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कलाकारों के सम्मान समारोह और विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन किया गया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन किए और रामलीला का आनंद लिया।

रामलीला महोत्सव के मुख्य मंच उद्घोषक एवं लोक कल्याण समिति के प्रवक्ता विरेन्द्र नौटियाल (वीरू) ने बताया कि अंतिम दिवस की लीला में रावण वध एवं माता सीता की वापसी के पश्चात भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के अयोध्या पहुंचने पर पूरी नगरी को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप में सजाया गया था। भरत, शत्रुघ्न सहित अयोध्यावासियों ने प्रभु श्रीराम का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। इसके पश्चात गुरु वशिष्ठ ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्रीराम का राजतिलक किया। इस दृश्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री महंत डॉ. रवींद्र पुरी महाराज (अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, भारत; अध्यक्ष, मां मनसा देवी ट्रस्ट एवं सचिव, श्री निरंजनी अखाड़ा) के प्रतिनिधि के रूप में श्री महंत निरंजनी अखाड़ा स्वामी दर्शन भारती ने प्रतिभाग किया। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला एवं प्रदेश सचिव एडवोकेट राकेश सिंह मियाजी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लोक कल्याण समिति की ओर से रामलीला महोत्सव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कलाकारों एवं समिति के सहयोगी सदस्यों को पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने 14 दिनों तक सफलतापूर्वक रामलीला का आयोजन कराने के लिए समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रामलीला में विभिन्न पात्रों का जीवंत अभिनय करने वाले कलाकारों में श्रीराम की भूमिका सौरभ चमोली, लक्ष्मण की भूमिका चन्द्रमणी शर्मा, माता सीता की भूमिका प्रिंस, भरत की भूमिका विजय शर्मा (चंदू), हनुमान की भूमिका आशीष सेमवाल, शत्रुघ्न की भूमिका सन्नी तथा गुरु वशिष्ठ की भूमिका भगत सिंह ने निभाई। कलाकारों के अभिनय और संवादों ने पूरे आयोजन को यादगार बनाया।

कार्यक्रम में मुख्य मंच उद्घोषक एवं समिति प्रवक्ता विरेन्द्र नौटियाल (वीरू), मुख्य एवं वरिष्ठ निर्देशक महेंद्र सिंह राणा, समिति अध्यक्ष गंगाधर गौड़, सचिव नरेश थपलियाल, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवाड़ी, समिति सदस्य नवीन चमोली, राजेन्द्र प्रसाद तिवाड़ी, ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, जिला पंचायत सदस्य हरिपुर कलां दिव्या बेलवाल, तबला वादक कमल रामानुज एवं हारमोनियम वादक पूरन चंद हंस सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 14 दिनों तक चले इस रामलीला महोत्सव ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ पंचम श्री रामलीला महोत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.