देवभूमि जे के न्यूज ऋषिकेश, दिनांक-19.08.2026
दिनांक 18.08.2026 को वादिनी सुमन राणा पत्नी महिपाल राणा, निवासी मंशा देवी, गुमानीवाला, ऋषिकेश, जनपद देहरादून द्वारा चौकी आईडीपीएल पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वह अपनी पुत्री की शादी के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा से सोना लेकर आई थी तथा पंवार ज्वैलर्स से तीन सोने की चैनों में टांके लगवाए थे। इसके पश्चात तीन सोने की चैन, एक सोने का गले का नेकलेस, एक जोड़ी सोने की झुमकी, दो जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, एक चांदी का ब्रेसलेट एवं रु064,000/- नगद एक भूरे रंग के पर्स में रखकर उसे काले रंग के बड़े पर्स में रखा था।
वादिनी भरत विहार गेट के पास केले की ठेली पर केले लेने के लिए रुकी तथा ठेली संचालक राजकुमार को रु050/- का गूगल-पे भुगतान किया। घर पहुंचने पर वादिनी द्वारा देखा गया कि उसके काले रंग के बड़े पर्स में रखा भूरे रंग का पर्स चोरी हो गया है, जिसमें उक्त सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी रखी थी। वादिनी द्वारा ठेली संचालक राजकुमार पर चोरी करने का शक व्यक्त किया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर तत्काल मु0अ0सं0-398/2026 धारा-303(2) बीएनएस बनाम राजकुमार पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
उपरोक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा चौकी आईडीपीएल प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाने, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने एवं अभियुक्त की तलाश हेतु लगातार सुरागरसी की गई।
दिनांक 19.08.2026 को पुलिस टीम के साथ मुकदमा उपरोक्त में चोरी किए गए माल एवं अभियुक्त की तलाश में लगे थे। इसी दौरान सिटी गेट के पास मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि मुकदमा उपरोक्त में वांछित व्यक्ति राजकुमार अभी-अभी योगनगरी रेलवे स्टेशन की ओर गया है तथा बिहार भागने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर तत्काल पुलिस टीम द्वारा योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचकर घेराबंदी की गयी। मुखबिर द्वारा दूर से अभियुक्त की पहचान कराए जाने के पश्चात मुखबिर मौके से चला गया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो वह पुलिस को देखकर सकपकाकर तेज कदमों से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर उसे पकड़ लिया गया।पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार पुत्र स्व0 शिव शाह, निवासी सिसवा सरैयामन, थाना बैरिया, जनपद बेतिया, बिहार, उम्र करीब 35 वर्ष बताया। मुकदमा उपरोक्त में चोरी किए गए माल की बरामदगी होने पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गयी है। अभियुक्त को धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त को आज बाद मेडिकल परीक्षण के मा0 न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।
पूछताछ में अभियुक्त राजकुमार द्वारा बताया गया कि दिनांक 18.08.2026 को वादिनी सुमन राणा उसकी केले की ठेली पर केले लेने आई थी। अभियुक्त द्वारा वादिनी को बातचीत में उलझाकर उसके काले रंग के बड़े पर्स के अंदर रखा भूरे रंग का पर्स चोरी कर लिया गया था। भूरे रंग के पर्स में सोने के आभूषण एवं नगदी रखी थी।अभियुक्त ने बताया कि चोरी किए गए माल को लेकर वह बिहार भागने की फिराक में था, इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा उसे योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास पकड़ लिया गया।
अभियुक्त के पास मौजूद लाल रंग के कपड़े में लिपटे सामान को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर भूरे रंग का पर्स बरामद हुआ। पर्स के अंदर सोने के आभूषण एवं नगदी मौजूद थी। मौके पर वादिनी को बुलाकर बरामद सामान की शिनाख्त करायी गयी।, जिस पर वादिनी द्वारा बरामद सामान को अपना चोरी हुआ सामान होना बताया गया।
–
बरामदगी का विवरण –
1-03 अदद सोने की चैन
2-01 अदद सोने का गले का नेकलेस
3-02 जोड़ी सोने के कान के टॉप्स
4-01 जोड़ी सोने की झुमकी
5-01 अदद चांदी का ब्रेसलेट
6-₹63,000/- नगद
7-01 अदद भूरे रंग का पर्स
8-03 अदद बैंक ऑफ बड़ौदा की जमा पर्चियां, जिन पर वादिनी सुमन राणा का नाम अंकित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1- राजकुमार पुत्र स्व0 शिव शाह निवासी- सिसवा सरियामन, थाना बैरिया, जनपद बेतिया, बिहार
उम्र- लगभग 35 वर्ष
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम का विवरण-
1-प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिह बिष्ट
2-व0उ0नि0 नवीन जोशी
3-उ0नि0 अमित कुमार,
4-का0 260 गौरव यादव
5-का0 309 अंकुर कुमार,






0 Comments