उत्तराखंड

*उत्तराखंड आन्दोलन के प्रणेता पर्वतीय गाँधी स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी जी की 27वीं पुण्यतिथि पर किया श्रद्धा-सुमन अर्पित*

देवभूमि जे के न्यूज ,ऋषिकेश- दिनांक 18.08.2026 को उत्तराखंड आन्दोलन के प्रणेता पर्वतीय गाँधी स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी जी की 27वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में श्री गंगा गौ सेवा…

देवभूमि जे के न्यूज ,ऋषिकेश- दिनांक 18.08.2026

को उत्तराखंड आन्दोलन के प्रणेता पर्वतीय गाँधी स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी जी की 27वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में श्री गंगा गौ सेवा समिति मुनिकीरेती द्वारा माँ गंगा की दैनिक आरती से पूर्व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गंगा गौ सेवा समिति के अध्यक्ष महन्त मनोज प्रपन्नाचार्य के नेतृत्व में नगर के गणमान्य लोगों राज्य आन्दोलनकारियों आरती में आए हुए श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर उनके चित्र के सम्मुख वैदिक मंत्रोच्चारण से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए महन्त मनोज प्रपन्नाचार्य जी ने कहा कि बडोनी जी का जीवन देवभूमि उत्तराखंड के लिए समर्पित रहा पृथक राज्य आन्दोलन की नीव रखने वाले बडोनी जी ने एक सामान्य परिवार में जन्म लिया ग्राम सभा के प्रधान से लेकर तीन बार उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व किया सादा जीवन उच्च विचार और अंहिसा के मार्ग पर चलकर उन्होंने पृथक राज्य आन्दोलन चलाया उनके व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता को देखकर अमेरिका के अखबार ने उन्हें पर्वतीय गाँधी की उपाधि प्रदान दी उनका राजनैतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक , शैक्षिक क्षेत्र में बहुत बडा योगदान है। उन्होंने कहा कि वो एक राजनेता के साथ ही कुशल अभिनेता, निर्देशक, लेखक, गीतकार, भी थे।

आचार्य सुभाष चन्द्र डोभाल के संचालन में चल रहे इस कार्यक्रम में इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी मंच के अध्यक्ष शैलेश सेमवाल, चन्द्रवीर पोखरियाल, सूर्य चन्द सिंह चौहान, घनश्याम नौटियाल, डॉक्टर जनार्दन कैरवान, विनोद वडथ्वाल , भारत भूषण कुकरेती, मनोज मलासी, जगदीश उनियाल, अनिल मैठाणी, रोशन ध्यानी, श्रीमती मधुलिका द्विवेदी ,श्रीमती सीमा विजल्वाण, सुनील कपरुवान, हीरा लाल डंगवाल, देवेन्द्र जोशी, सुन्दर लाल कंडवाल प्रशान्त भट्ट, धनीराम विंजौला, सहित आरती के समस्त आचार्य एवं बडी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.