ऋषिकेश

*श्री दुर्गा शक्ति मंदिर समिति के सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर संदीप मल्होत्रा- महासचिव बने पंडित ज्योति शर्मा*

देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश 16-8-26 श्री दुर्गा शक्ति मंदिर समिति मनीराम मार्ग ऋषिकेश में मंदिर समिति द्वारा आहूत एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर परिसर में आहूत की गई…

देवभूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश 16-8-26

श्री दुर्गा शक्ति मंदिर समिति मनीराम मार्ग ऋषिकेश में मंदिर समिति द्वारा आहूत एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर परिसर में आहूत की गई जिसमे मंदिर पदाधिकारियों के द्वारा आय एवं व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया मंदिर समिति महामंत्री पंडित ज्योति शर्मा ने बताया कि समिति का त्रिवर्षीय कार्यकाल सम्पूर्ण हो गया है इसके बाद मंदिर समिति अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किया, तदुपरांत समस्त सदस्यों द्वारा सर्वसहमति से संदीप मल्होत्रा को अध्यक्ष चुना गया पंडित ज्योति शर्मा को महासचिव और रमन नारंग को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके बाद फूल मालाओं और पुष्प गुच्छ भेंट कर निर्वाचित अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा, महासचिव पंडित ज्योति शर्मा और कोषाध्यक्ष रमन नारंग को उनके नूतन कार्यकाल हेतु बधाई दी गई

इस मौके पर मनोहर लाल चड्डा, अमृतलाल नागपाल, प्रदीप कोहली, पंकज चावला ,अनिल विरमानी ,गुलशन गाबा ,मुकेश शर्मा, पंकज जुनेजा, राजेश रावल ,अनिल मेहरा ,विजय अरोड़ा, चंद्र भाटिया, धीरज कथूरिया, साहिल दरगन, गीता अरोड़ा, नीतू जुनेजा, सविता रावल ,मीनू मल्होत्रा, नरेश अरोड़ा, रूबी गाबा, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.