उत्तराखंड

*इनर व्हील क्लब ऋषिकेश ने आम बाग में किया ‘प्रमोशन ऑफ आउटडोर गेम्स’ प्रोजेक्ट की शुरुआत*

देवभूमि जे के न्यूज,​ऋषिकेश-16/08/206- बच्चों और युवाओं को आउटडोर गेम्स के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऋषिकेश द्वारा आम बाग में एक विशेष “Promotion…


देवभूमि जे के न्यूज,​ऋषिकेश-16/08/206-
बच्चों और युवाओं को आउटडोर गेम्स के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऋषिकेश द्वारा आम बाग में एक विशेष “Promotion of Outdoor Games” प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया।
​इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं में खेल भावना, टीम वर्क, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय रहने तथा टीम भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
​क्लब महासचिव सीमा सिंह का विशेष सहयोग-
​इस प्रेरणादायक प्रोजेक्ट को क्लब की महासचिव सीमा सिंह द्वारा पूरी तरह से प्रायोजित किया गया है, जिनका यह सहयोग समाज और युवाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

​एक स्वस्थ और सकारात्मक समाज की ओर कदम-

​क्लब की अध्यक्षता ऋतु असुजा ने कहा कि इनर व्हील क्लब ऋषिकेश का यह प्रयास बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा समाज में एक स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने की दिशा में एक सुंदर और सराहनीय पहल है।साथ खेलें • साथ बढ़ें • स्वस्थ रहें का भाव लेकर हम हम युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.