देवभूमि जेके न्यूज ऋषिकेश 15 अगस्त 2026- अपना रोटी बैंक ऋषिकेश द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्कावजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि दीप शर्मा भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और नरेश चंद भारद्वाज के द्वारा संयुक्त रूप से झंडारोहण किया गया।
झंडा रोहण के पश्चात सभी आगंतुकों मेहमानों का स्वागत अपना रोटी बैंक के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किया गया। अपना रोटी बैंक के संरक्षक महेश त्यागी एवं सत्येंद्र शर्मा द्वारा अपने संबोधन में, देश को स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया गया है हम सभी को उनसे प्रेरणा लेने का संकल्प किया गया।
मुख्य अतिथि दीप शर्मा ने इस अवसर पर देश के शहीदों को नमन करते हुए आजादी के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि ”वर्षों की लंबी गुलामी और अदम्य संघर्ष के बाद हमारा देश भारत आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था। यह दिन केवल जश्न मनाने का नहीं, बल्कि देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लेने का है।”
अपना रोटी बैंक के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार जैन ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि वर्षों की गुलामी के बाद अपना देश भारत आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। इस आजादी को पाने के लिए अनेकों लोग शहीद हुए तब जाकर यह हमें आजादी मिली है,इसका संरक्षण संवर्धन और इसकी रक्षा करना हम प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में प्रमोद कुमार जैन अध्यक्ष, जितेंद्र बर्थवाल उपाध्यक्ष, नागेन्द्र मिश्रा मंत्री, विजय गर्ग कोषाध्यक्ष, आर सी माथुर, सतपाल ककड़ , सुनील शर्मा , मनदीप ठाकुर, एस पी राघव , चतुर्वेदी , गुप्ता , प्रदीप कुमार जैन, अशोक कुमार जैन, यादव , अरविंद कुमार जैन मंत्री जैन समाज ऋषिकेश, ऋषि पाल , एच पी असवाल , रीता मिश्रा, सुरीली माथुर , शशि बाला ,स्वाती जैन, नेहा जैन सहित भरत विहार, शिवा एनक्लेव एवं आवास विकास के साथियों ने प्रतिभाग किया
अंत में अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार जैन एवं मंत्री मिश्रा ने सभी का पुनः आभार व्यक्त किया एवं बधाई दी गई।







0 Comments