देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) – आज दिनांक 19 4.2026 को श्री परशुराम महासभा पंजीकृत ऋषिकेश उत्तराखंड द्वारा परशुराम चौक पर परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई।परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर परशुराम सभा द्वारा प्रातः कालीन परशुराम जी की आरती हवन पूजन इत्यादि किया गया इसके पश्चात परशुराम जी के विषय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ दंडी स्वामी विज्ञानानंद तीर्थ एवं केशव स्वरूप जी महाराज परशुराम सभा के अध्यक्ष संदीप शास्त्री पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल नगर निगम ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान एवं राज्य मौन पालन परिषद के उपाध्यक्ष गिरीश डोभाल द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विज्ञानानंद तीर्थ जी एवं केशव स्वरूप जी महाराज द्वारा सम्मानित उपस्थिति को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का करना अति आवश्यक है हमको अगर सनातन धर्म की मजबूत स्थापना करनी है तो परशुराम जी जैसे महापुरुषों की जयंती को मनाना अति आवश्यक है भगवान परशुराम जी के चरित्र से हमको यह सीख मिलती है कि हमें अपने माता-पिता के वचनों के पालन के लिए अपने प्राणों की आहुति भी देनी पड़े तो उससे हमें पीछे नहीं हटना चाहिए और अधर्म के खिलाफ हमेशा आवाज उठाने का कार्य करना चाहिए ताकि हमारा सनातन धर्म मजबूती से स्थापित हो सके परशुराम सभा के अध्यक्ष श्री संदीप शास्त्री द्वारा कहा गया कि भगवान परशुराम जी का जन्म अक्षय तृतीया के दिन मनाया जाता है यह तिथि अक्षय भी मानी जाती है कुछ तिथियां को विशेष संज्ञाएं देते हुए उन्हें अखंड माना गया है अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का जन्म महर्षि जमदग्नि की पत्नी रेणुका के गर्व से हुआ था भगवान विष्णु का यह आवेशावतार था भगवान परशुराम जी को चिरंजीवी भी माना जाता है मुख्य अतिथि और कैबिनेट मंत्री एवं विधायक ऋषिकेश प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा सभी सम्मानित उपस्थिति को परशुराम जयंती पर शुभकामनाएं प्रेषित कर कहा गया कि भगवान परशुराम जी द्वारा धर्म की स्थापना की गई थी और धर्म के खिलाफ फरसा उठाया था शास्त्र और शास्त्र में तारतम्य किस प्रकार से बिठाया जाता है यह एक उदाहरण हमें भगवान परशुराम जी से मिलता है
नगर निगम ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान द्वारा कहा गया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए जिससे कि हमारे महापुरुषों के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती रहती है तथा आने वाली पीढ़ी को सनातन धर्म की ओर ले जाने का कार्य ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से होते रहना चाहिए।
राज्य मंत्री उत्तराखंड मौन पालन परिषद के उपाध्यक्ष गिरीश डोभाल द्वारा कहा गया की भगवान के अन्य अवतार तो धर्म स्थापना करके विष्णु लोक चले गए पर परशुराम जीव अवतार के रूप में पृथ्वी लोक में ही रह गए और चिरंजीवी कहलाए मैं अपनी ओर से सभी को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देता हूं ।
कार्यक्रम में परशुराम सभा के अध्यक्ष संदीप शास्त्री महासचिव ओम प्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष राजेश कंडवाल प्यारेलाल जुगरान आर०डी० गौनियाल डी० के० मुद्गल सतीश दुबे विद्या व्रत शर्मा लक्ष्मी नारायण जुगडाण पार्षद रीना शर्मा पार्षद रामकुमार संगर पार्षद धर्मेंश मनचंदा अजय कालरा विवेक गोस्वामी चेतन शर्मा ललित मोहन मिश्रा वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष गुरविंदर सलूजा महासचिव एसपी अग्रवाल अशोक रस्तोगी राजेंद्र पांडे राम बल्लभ भट्ट अरुण शर्मा मदन कुमार शर्मा अनीता रैना अखिलेश कोटियाल पूनम शास्त्री पूजा चंदोला माला कुकशाल श्रीमती रेणु कोटियाल संजय शास्त्री शिवम कंडवाल पूर्व राज्य मंत्री उषा रावत मुकुल शर्मा मुकेश शर्मा देवेश्वर रतूड़ी जयेन्द्र रमोला पूर्व पार्षद शिवकुमार गौतम पंकज शर्मा पवन शर्मा पार्षद माधवी गुप्ता रूपेश गुप्ता कविता शाह आदि उपस्थित रहे।
