उत्तराखंड

*ऋषिकेश-टैण्ट एंव मंडप व्यापार ऐसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) - टैण्ट एंव मंडप व्यापार ऐसोसिएशन ऋषिकेश का एक प्रतिनिधिमंडल उप जिला अधिकारी ऋषिकेश से मिलकर अपनी गैस सिलेंडर के लिए आ…

देवभूमि जे के न्यूज़-(जय कुमार तिवारी) –

टैण्ट एंव मंडप व्यापार ऐसोसिएशन ऋषिकेश का एक प्रतिनिधिमंडल उप जिला अधिकारी ऋषिकेश से मिलकर अपनी गैस सिलेंडर के लिए आ रही समस्याओं के लिए प्रतिनिधि मंडल ने उप जिला अधिकारी को अपना ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के द्वारा निवेदन किया कि शीघ्र ही शादी सीजन शुरु होने वाला है इसमें भोजन व्यवस्था के लिए एल.पी.जी० गैस सिलेण्डर की अत्यधिक आवश्यकता पड़ती है एक सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार की शादी में ही लगभग 10 से 12 सिलेण्डर की आवश्यकता होती है। हमारे लिए गैस सिलेण्डरो की उपलब्धता को लेकर स्पष्ट व्यवस्था न होने के कारण, पूर्व में ली गयी बुकिंग कार्य करने में हम असमर्थ महसूस कर रहे हैं अतः आपसे अनुरोध है। संबधित गैस एजेंसियो को शादी विवाह हेतु गैस सिलेण्डरो की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देर्शित करने का कष्ट करे, आपकी अति कृपा होगी।

ज्ञापन सौंपने वालो में मुख्य रूप से जितेन्द्र आनन्द,प्रदेश उपाध्यक्ष ,शिव प्रसाद भट्ट अध्यक्ष,हरीश भट्ट महामंत्री ,सुरेन्द्र जोशी कोषाध्यक्ष,अमित भट्ट ,सोनू पाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.