उत्तराखंड

*ऋषिकेश- सामाजिक संस्था गुंज ने अग्रवाल धर्मशाला में लगाया पुराने वस्तुओं का संग्रह शिविर*

देवभूमि जेके न्यूज- ऋषिकेश (जयकुमार तिवारी) सामाजिक संस्था गंज द्वारा समय-समय पर ऋषिकेश के विभिन्न क्षेत्रों में पुराने कपड़े एवं घर के पुराने खिलौने फर्नीचर और प्रयोग में…

देवभूमि जेके न्यूज- ऋषिकेश (जयकुमार तिवारी)

सामाजिक संस्था गंज द्वारा समय-समय पर ऋषिकेश के विभिन्न क्षेत्रों में पुराने कपड़े एवं घर के पुराने खिलौने फर्नीचर और प्रयोग में ना आने वाले वस्तुओं का संग्रह कर उन्हें फिर से नए रूप देकर जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जाता है।
गुंज संस्था के इस प्रयास को प्रत्येक क्षेत्र में सराहा जा रहा है और लोग इसके प्रति जागरूक हो रहे हैं। अपने घर के प्रयोग में ना आने वाले वस्तुओं को गुंज संस्था को देखकर जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज नगर की सामाजिक संस्था गुंज के माध्यम से पुराने कपडे तथा अन्य घरेलू सामाग्री का संग्रह कैंप रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में लगाया गया जहां लोगों ने काफी संख्या में अपने घर के पुराने कपड़े इलेक्ट्रिक सामान एवं प्रयोग में नाम आने वाले वस्तुओं को वहां ले जाकर गुंज संस्था को दिया गया। सामाग्री को तीन लोडरों में भरकर संस्था के केंद्रीय कार्यालय में भेज दिया गया ।

आज इस मुहिम में में पंकज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सोनू प्रभाकर ,हर्ष कुमार चुघ, भावना सिंधी, रितु गुप्ता, रीमा संगतानी, अर्चना पाहवा, मनजीत कौर, मनप्रीत चावला, तृप्ति कालड़ा, अंजलि ढींगरा, रीना शर्मा सहित तमाम सामाजिक संस्था से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.