ऋषिकेश

*ऋषिकेश पुलिस ने गुमशुदा बच्चों को 2 घंटे के अंदर ढूंढ कर परिजनों को किया सुपुर्द*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश दिनांक 11-06-2025- आज दिनांक 11-6--2025 को सुधीर पांडे निवासी हल्दी थाना हल्दी जिला बलिया उत्तर प्रदेश द्वारा गंगा आरती समाप्ति के बाद…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश दिनांक 11-06-2025-

आज दिनांक 11-6–2025 को सुधीर पांडे निवासी हल्दी थाना हल्दी जिला बलिया उत्तर प्रदेश द्वारा गंगा आरती समाप्ति के बाद त्रिवेणी घाट चौकी को सूचना दी कि हम अपने परिवार के साथ ऋषिकेश आये थे । गंगा आरती समाप्ति के बाद उनका बेटा अथर्व पांडे उम्र 5 वर्ष हमसे कहीं बिछड़ गया। चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट द्वारा उपरोक्त सूचना तत्काल प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश को दी गई । प्रभारी निरीक्षक द्वारा चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट उप निरीक्षक बिनेश कुमार के नेतृत्व में पांच टीमें ऋषिकेश के अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना किया गया त्रिवेणी घाट क्षेत्र की लगभग सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया कुछ पता नहीं चल पाया पुलिस टीमों द्वारा बच्चे की तलाश में
संपूर्ण त्रिवेणी घाट क्षेत्र, आस्था पथ, नाव घाट, चंद्रेश्वर नगर, आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन, योग नगरी स्टेशन, लक्ष्मण झूला मार्ग, हरिद्वार मार्ग,आदि स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 9:30 बजे मायाकुंड गई टीम को नाव घाट के पास गंगा जी में कुछ हलचल दिखाई दी पास जाकर देखा तो एक बच्चा अकेला गंगा जी के अंदर स्नान कर रहा था । बच्चे से पूछताछ करने पर बच्चा कुछ स्पष्ट बात नहीं बता पाया बच्चे को हुलिया के अनुसार पहचान कर चौकी त्रिवेणी घाट लाया गया बच्चों के माता-पिता द्वारा बच्चों की पहचान अपने पुत्र के रूप में की गई बच्चे को देखते ही उसके मां-बाप बच्चे से लिपटकर रोने लगे।
बच्चे को उनकी मां मम्मी पापा के सुपुर्दगी में दिया गया परिजनों द्वारा ऋषिकेश पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.