उत्तराखंड

ऋषिकेश में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, चतुर्थ महालक्ष्मी की महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 22 अक्टूबर। अग्रवाल सभा (रजि.) ऋषिकेश की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में चतुर्थ महालक्ष्मी की महाआरती का भव्य आयोजन किया…

ऋषिकेश में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, चतुर्थ महालक्ष्मी की महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।
format: 0; filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 0; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?Sunny, icon:0, weatherInfo:100;temperature: 32;zeissColor: bright;

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश, 22 अक्टूबर। अग्रवाल सभा (रजि.) ऋषिकेश की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में चतुर्थ महालक्ष्मी की महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर कार्यक्रम में अग्रवाल समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन में मां महालक्ष्मी की आराधना के साथ महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, सामाजिक समरसता और सेवा भावना का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऋषिकेश के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल उपस्थित रहे। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल , ऋषिकेश महापौर शंभू पासवान, राज्य मंत्री चारु माथुर कोठारी, राजपाल खरोला, प्रतिक कालिया ,गुरविंदर सिंह सलूजा, जयेन्द्र रमोला, अनिता ममगाईं, संदीप गुप्ता, चंद्र भानु शर्मा, कपिल गुप्ता, राकेश अग्रवाल, सरोज डिमरी, सतीश अग्रवाल और प्रदीप गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। हरिद्वार, रुड़की और देहरादून से भी बड़ी संख्या में लोग आयोजन में पहुंचे।

महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने मां महालक्ष्मी की आराधना कर परिवारों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक पवन गोदियाल और टी-सीरीज की प्रसिद्ध गायिका कविता गोदियाल की भक्तिमय प्रस्तुतियां रहीं। उनके भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठा।

आयोजन के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के सामाजिक आदर्शों, समानता, सहयोग और लोककल्याण की भावना को भी रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर बल दिया। धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।

अग्रवाल सभा ऋषिकेश के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री प्रदीप कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष सतीश चंद अग्रवाल सहित सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्ष भावना गुप्ता, महामंत्री नीरू गुप्ता और कोषाध्यक्ष रितु गुप्ता सहित महिला सभा की सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

आयोजकों ने महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं सपरिवार भोजन की व्यवस्था की। भव्य सजावट, भक्तिमय संगीत और सामूहिक आराधना के बीच संपन्न कार्यक्रम ने अग्रवाल समाज की धार्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान की।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.