उत्तराखंड

*ऋषिकेश-12वीं कक्षा के छात्रों ने पुराने कबाड़ से बनाई शानदार गाड़ी*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश - कहते हैं की होनहार वीरवान के होते चिकने पात... इस कहावत को चरितार्थ करते हुए धर्मानगरी ऋषिकेश में 12वीं कक्षा में…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश –

कहते हैं की होनहार वीरवान के होते चिकने पात… इस कहावत को चरितार्थ करते हुए धर्मानगरी ऋषिकेश में
12वीं कक्षा में पढ़ रहे दो छात्र संयम कपाड़िया व अरनव भारद्वाज ने मिलकर अपने स्कूल के प्रोजेक्ट के लिए पुराने कबाड़ से एक गति नाम की गाड़ी बनाई जिसका उद्घाटन लायंस दीपावली मेला एवं ऑटो एक्सपो में मंत्री उत्तराखंड सरकार प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किया गया
मंत्री जी ने गाड़ी के बारे में संयम से जाना व उनको आगे बढ़कर भविष्य में ऑटोमोबाइल इंजीनियर बनने की सलाह दी

सुप्रसिद्ध सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर तनु रावत ने संयम कपाड़िया की बनाई गाड़ी गति की विशेषताएं जानी वह मंच में उनको एक स्मृति दिन देकर उनका प्रोत्साहन किया व अन्य छात्रों को भी संयम से हुनर सीखने की सलाह दी

संयम कपाड़िया ने कहा कि इस गाड़ी को बनाने का विचार उनको अपनी माता डॉ राधा आचार्य व उनके पिता राही कपाड़िया से मिला जो की समाज सेवा में हमेशा आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। भविष्य में इससे भी बेहतर आविष्कार कर भारत ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में हम अपने निर्माण से देश का नाम रोशन करेंगे।
संयम कपाड़िया का यह आविष्कार मेले में आए लोगों के लिए कौतूहल बना रहा और भारी भीड़ के बीच लोगों ने इस निर्माण को काफी सराहा गया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.