उत्तराखंड

*वरिष्ठ नागरिकों ने नगर को सुन्दर बनाएं रखने के लिए चलाया जागरूकता अभियान*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश - वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के सदस्यों ने आस्था पथ पर वीरभद्र मार्ग गली न 4 से बैराज गेस्ट हाउस तक प्रर्यावरण की…

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश –
वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के सदस्यों ने आस्था पथ पर वीरभद्र मार्ग गली न 4 से बैराज गेस्ट हाउस तक प्रर्यावरण की सुरक्षा वास्ते शांति मार्च निकालकर एक जागरूकता अभियान द्वारा अपने नगर को स्वच्छता का सन्देश दिया। स्वच्छता अभियान के लिए इस शान्ति मार्च को हरी झंडी दिखाकर प्रारम्भ करते हुए राज्य महिला आयोग अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, एवम पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने वरिष्ठ नागरिक सदस्यो द्वारा संचालित किए जा रहे इस मिशन को समाज हित में प्रेरणा दायक बताया है। निवर्तमान पार्षद शिव कुमार गौतम एवम पूर्व सभासद अशोक पासवान ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति का ऐसे पुनीत प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की उचित व्यवस्था की।शान्ति मार्च के दौरान सदस्यो ने स्वयं आस्था पथ की सफाई की करते हुए “मेरा ऋषिकेश, मेरी धरोहर “का नारा दिया ।संगठन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन एवम महासचिव एस पी अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण को हमारी भारतीय संस्कृति एवम संस्कारो का मूलभूत आधार बताते हुए नई पीढ़ी के लिए इस सन्देश को महत्त्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन,महासचिव एस पी अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, संयोजक अरविन्द जैन,सतेंद्र कुमार शर्मा, डा एस डी उनियाल, आलोक शर्मा , महेन्द्र सिंह ,दिनेश मुद्गल, एम एस राणा,मदन वालिया, भारत भूषण बाली, ओ पी मुल्तानी, प्रेम सिंह सैनी, अशोक शर्मा,चन्दन सिंह पंवार, आर डी गौनियाल , डा शशी कंडवाल, अजीत सिंह गोल्डी, विजय कुमार गुप्ता,सहित लगभग 70 वरिष्ठ नागरिकों ने इस स्वच्छता जागरूक अभियान में भाग लिया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.