उत्तराखंड

*ऋषिकेश -सोमेश्वर महादेव मंदिर में हुई नूतन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश - ऋषिकेश। बनखंडी स्थित प्राचीन सिद्धपीठ सोमेश्वर मंदिर में देवी-देवताओं की नई प्रतिमाएं प्राण प्रतिष्ठित की गई। मंदिर से पुरानी प्रतिमाओं को…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश –

ऋषिकेश। बनखंडी स्थित प्राचीन सिद्धपीठ सोमेश्वर मंदिर में देवी-देवताओं की नई प्रतिमाएं प्राण प्रतिष्ठित की गई। मंदिर से पुरानी प्रतिमाओं को भी विधिविधान से हटाया गया।

बुधवार को बसंत पंचमी पर्व पर सोमेश्वर मंदिर परिसर में महंत रामेश्वर गिरी महाराज के सानिध्य में प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आचार्य योगेश भट्ट व आचार्य विशाल मणि भट्ट ने प्राण प्रतिष्ठा की पूजा अर्चना विधिवत संपन्न की। इसके बाद मंदिर में भगवान गणेश, माता गौरी, नंदी महाराज, स्कंद, गंगा माता और कुबेर भगवान की प्रतिमाएं प्रतिष्ठिपित की गई।

इस अवसर पर संजय कक्कड़, हरिराम अरोड़ा, संदीप खुराना, रमेश अरोड़,ा दौलत राम चिचड़ा, दीपक, नरेश, अश्वनी अग्रवाल, कमलेश शर्मा, मनोज धीमान आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.