उत्तराखंड

*श्री हरिहर बाबा फकीरादास अखाडा परिषद की गद्दी पर अशोक मुनि जी महाराज बने महंत*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 14/02/2024 बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्री हरिहर बाबा फकीरादास अखाडा परिषद उत्तराखण्ड, के तत्वाधान में ऋषिकेश वैष्णो देवी मंदिर स्थित…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 14/02/2024 बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्री हरिहर बाबा फकीरादास अखाडा परिषद उत्तराखण्ड, के तत्वाधान में ऋषिकेश वैष्णो देवी मंदिर स्थित शीशम झाडी, दिव्य स्थान पर तो अशोक मुनि जी महाराज को महामंडलेश्वर 1008 कि आधो से अखाड़ा परिषद के संस्थापक अंतराष्ट्रीय संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी रणबीर दास जी महाराज जी के द्वारा अलंकृत उपाधी प्रदान की गई। अखाडे के दिव्य संत श्री महन्त राजीवदास जी महाराज, श्रीमहन्त आजाद मुनि जी महाराज, श्री महन्त उमेश मुनि जी महाराज, और अखाडे के राष्ट्रिय महामंत्री श्री महत पंकज कृष्ण महाराज जी शामिल हुए।

अशोक जी महाराज को चादर ओढ़ाकर एवं पगड़ी बांधकर फूल मालाओं से गद्दी नसीन किया गया। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर दराज से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
अशोक मुनि जी महाराज ने कहा कि मैं गद्दी परंपरा का निर्वहन करते हुए जो भी परंपरा चली आ रही है उसका नियमत: निर्वहन करुंगा और दीन दुखियों की सेवा के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा।
साधुसंत और समाज के गणमान्य समाज सेवी कार्यक्रम में उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से

ऋषभ बर्थवाल, रोहन बर्थवाल,पं०राज मोहन नौटियाल डा० त्र्यंबक सेमवाल , बिजेंद्र सिंह बर्तवाल
सुरेन्द्र सिंह पुण्डीर , विमान वर्मा,अनिल तिवारी, अजय उनियाल महेश चमोली कृष्णा, अनमोल शामिल हुए।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.