उत्तराखंड

*हृषीकेश बसंतोत्सव 2024-बेबी शो में स्वस्थ बच्चों को किया सम्मानित*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 14 फरवरी 2024 बेबी शो का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर आर oके oगुप्ता संस्थापक सीमा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऋषिकेश तथा राजकीय…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 14 फरवरी 2024 बेबी शो का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर आर oके oगुप्ता संस्थापक सीमा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऋषिकेश तथा राजकीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पीoकेo चंदोला के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ० राजेश अग्रवाल ,डॉ० विनीता पूरी ,डॉ० रोहित उपाध्याय ,डॉ० ज्योति दरबारी ,डॉ० श्रद्धा रतूड़ी के द्वारा लगभग 110 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें एक से तीन वर्ष के वर्ग में ,प्रथम स्थान लक्षिता शर्मा, दूसरा स्थान अमायरा डोभाल, तीसरा स्थान शिवांश रावत ,चौथा स्थान दिव्यांश भट्ट और पांचवें स्थान पर आयांश रहे ।तथा 3 से 5 वर्ष के वर्ग में प्रथम स्थान पर दृश्यम कठैत, द्वितीय स्थान पर केतन अग्रवाल ,तीसरे स्थान पर प्रत्या, चतुर्थ स्थान पर शानवी गर्ग और पांचवें स्थान पर आस्था रहे ।सभी को मेला समिति के संयोजक दीप शर्मा ,सह संयोजक हर्षवर्धन शर्मा , मेला सचिव विनय उनियाल , कार्यक्रम संयोजक डीबीपीएस रावत , मदन कुमार शर्मा के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रायोजक नन्ही दुनिया के द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए ।इस अवसर पर विमला रावत, अंजु रस्तोगी मंजू बडोला ,विवेक शर्मा आदि उपस्थित थे

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.