उत्तराखंड

*हृषीकेश बसंतोत्सव 2024- श्री भरत जी भगवान की डोली दिव्यता एवं भव्यता के साथ नगर में निकाली गई*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 14/02/2024-बसंत पंचमी के उपलक्ष पर हृषिकेश नारायण भगवान श्री भरत जी भगवान की दिव्य डोली की रथ यात्रा भरत मंदिर से निकली…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 14/02/2024-बसंत पंचमी के उपलक्ष पर हृषिकेश नारायण भगवान श्री भरत जी भगवान की दिव्य डोली की रथ यात्रा भरत मंदिर से निकली गई।

माया कुंड क्षेत्र ,मुख्य बाजार , क्षेत्र बाजार, मुखर्जी मार्ग,लाजपत राय रोड,लक्ष्मण झूला रोड,क्षेत्र रोड से डोली निकली, जहां लोग रास्ते में रंगोली बनाकर फूलों से सजावट कर श्री भारत भगवान का स्वागत किया। गाजे बाजे, घंटी घड़ियाल के साथ वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए वेद पाठी ब्राह्मणों विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं श्री हेमकुंड गुरुद्वारा से सिख छात्र दिव्यता से और भव्यता से भरपूर इस शोभा यात्रा में शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं को दर्शन देते हुए मां गंगा के पतित पावन तट पर स्नान के उपरांत ,नगर भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर में डोली रथ यात्रा का समापन हुआ।

इस अवसर पर दिव्य डोली यात्रा में भारत मंदिर के महंत वत्सल प्रपनाचार्य जी महाराज के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को भगवान श्री भरत नारायण जी का आशीर्वाद दिया गया जिससे सभी श्रद्धालु बहुत खुश थे, भगवान श्री भरत नारायण जी के स्वागत के लिए संपूर्ण क्षेत्र में नगर वासियों के द्वारा रंगोली, पूजा अर्चना की व्यवस्था अपने-अपने घरों के बाहर बहुत अच्छे और भव्य तरीके से कर रखी थी और श्री वरुण शर्मा जी के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर हर्षवर्धन शर्मा ,दीप शर्मा ,विनय उनियाल, अनिता ममगाईं,महन्त रवि शास्त्री,जयेन्द्र रमोला, रामकृपाल गौतम ,मेजर गोविंद सिंह रावत ,लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह ,गुड्डू अग्रवाल , सुरेंद्र भट्ट , यमुना प्रसाद त्रिपाठी ,डॉक्टर सुनील दत्त थपलियाल ,एल के दीक्षित, प्रतीक कालिया, रविंद्र राणा ,दीपक धमीजा दीपक भारद्वाज, अजीत सिंह गोल्डी शैलेंद्र बिष्ट, कपिल गुप्ता, राजपाल ठाकुर, शिवकुमार गौतम, चेतन चौहान ,विजय बडोनी ,देवेंद्र प्रजापति, रंजन अंथवाल, आदि उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.