ऋषिकेश

*श्री भरत मन्दिर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में लहराया परचम*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 05/02/2024- अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्ति कुन्ज, हरिद्वार- द्वारा उत्तराखण्ड के शासकीय एवं अर्द्धशास‌कीय विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 3 नवम्बर…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 05/02/2024-

अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्ति कुन्ज, हरिद्वार- द्वारा उत्तराखण्ड के शासकीय एवं अर्द्धशास‌कीय विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 3 नवम्बर 2023 को आयोजित की गई।

जिसमें 11.500 परीक्षार्थियों के साथ श्री भरत मन्दिर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का परिणाम दिनांक 3 फरवरी 2024 को जोगी वाला, देहरादून स्काई गार्डन वेडिंग प्वांइट में घोषित किया गया। विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। जिस‌में हमारे विद्यालय के जिला स्तर पर प्राथमिक वर्ग में कक्षा पाँच की छात्रा शर्मिन खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं तहसील स्तर पर कक्षा पाँच की छात्रा वसुन्धरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के. एल. दीक्षित ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.