उत्तराखंड

*डॉक्टर अग्रवाल ने भगवान वेणुगोपाल के दर्शन कर जगतगुरु कृष्णाचार्य जी महाराज का लिया आशीर्वाद*

देव भूमि जे के न्यूज - ऋषिकेश 01 मई 2025 । श्री कृष्ण कुंज आश्रम में भगवान वेणुगोपाल के 27वें ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री…

देव भूमि जे के न्यूज –

ऋषिकेश 01 मई 2025 ।

श्री कृष्ण कुंज आश्रम में भगवान वेणुगोपाल के 27वें ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डॉक्टर अग्रवाल ने भगवान वेणुगोपाल के दर्शन कर जगतगुरु कृष्णाचार्य जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राज्यपाल ठाकुर, चंदू यादव, रूपेश गुप्ता आदिउपस्थित रहे।

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 01 मई 2025 ।

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने आईसीएसई 10वीं के विराट राव और आईएससी 12वीं के कृष्णा अग्रवाल को तीर्थनगरी में सिटी टॉप आने पर पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

डॉ अग्रवाल ने दोनों मेधावियों के आवास पहुंचकर बधाई दी। उन्होंने 10वीं कक्षा में विराट कुमार राव के 98.2 प्रतिशत तथा 12वीं कक्षा के कृष्णा अग्रवाल को 97.75 प्रतिशत अंक लाने पर परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों ही छात्रों ने तीर्थ नगरी का नाम रोशन किया है, हर बच्चे को विराट और कृष्णा अग्रवाल से प्रेरित होकर शिक्षा के प्रति सीख लेनी चाहिए।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि विराट और कृष्णा हमारे तीर्थ नगरी का गौरव है जिन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। उन्होंने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने को कहा।

इस मौके पर मेधावी कृष्णा अग्रवाल के परिजन ललित अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, विराट राव के परिजन आशुतोष कुमार रावत, नीतू देवी, विवेक शर्मा, अनिल ध्यानी, देवेन्द्र नेगी, अतुल पुंज, विकास भल्ला, एकांत गोयल आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.