देव भूमि जे के न्यूज, 1 मई 2025-
आरोपी को किसी भी हाल में नही बख्शा जाएगा…
*मुख्यमंत्री से करेंगी निवेदन ऐसे आरोपियों की संपत्ति पर चलाया जाए बुल्डोजर, हैवानियत की हद पार करने वालो को मिले फास्टट्रैक कोर्ट में कड़ी सजा*
*नाबालिग पीड़िता से मिलेंगी आयोग की सदस्य, महिला आयोग की अध्यक्ष ने फोन पर ली जानकारी एसएसपी समेत सभी उच्चाधिकारियों से की बात*
बीते कुछ दिनों पूर्व नैनीताल जनपद में एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ 73 वर्ष की अधेड़ उम्र के धर्म विशेष के व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की निन्दापुर्ण व दुःखद घटना के मामले में राज्य महिला आयोग ने भी सख्ताई दिखाई है।
आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने मामले की जानकारी मिलते ही इस निन्दापुर्ण व शर्मनाक कुकर्म के मामले में कड़ा रुख किया है उन्होंने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि इस प्रकार के भूखे व वहशी दरिंदों को कठोरतम से कठोरतम दंड मिलेगा।
उन्होंने मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद मीणा से फोन पर वार्ता करते हुए सख्ताई से कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो जिलाधिकारी से भी बात करेंगी की उक्त ठेकेदार व्यक्ति के ठेकेदारी के सभी लाइसेंस भी निरस्त किये जायें।
अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल कहा कि वो स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निवेदन करेंगी ऐसी की गंदी मानसिकता व दिमाग मे वहशीपन रखने वाले कुकर्मियों को जो देवभूमि की अस्मिता के साथ खेल रहे है उनके विरुद्ध कानून के द्वारा सख्त दंडात्मक कार्रवाई फास्टट्रैक कोर्ट में चलाई जाए ताकि इन्हें जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिले साथ ही उन अपराधियों की संपत्ति पर बुल्डोजर भी चलाया जाए।
अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल कहा कि मामले की पीड़ित नाबालिग किशोरी व उसके परिजनों से राज्य महिला आयोग की सदस्य उर्मिला जोशी मिलेंगी तथा उसके न्याय के लिए हर सम्भव सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगी, तथा मामले में सभी कार्रवाई से आयोग को अवगत करायेंगी।
उन्होंने कहा कि मानवता को तार तार करने वाले ऐसे लोग समाज के दुश्मन होते है जिन्हें जीने का कोई अधिकार नही है, मैं तो चाहती हूं कि ऐसे घटिया व निकृष्ट मानसिकता से बीमार लोगो को न्यायायल द्वारा फांसी की सजा होनी चाहिए।
देव भूमि जे के न्यूज -01 मई 2025
*लवजिहाद व प्रेमजाल में फँसाकर युवतियों के साथ कुकर्म व उनकी हत्या का मामला चिंताजनक : कुसुम कण्डवाल*
*लिवइन पार्टनर की निर्मम हत्या के आरोपी का मामला अत्यंत दुःखद, हत्यारोपी के साथ आरोप में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी हो जांच : महिला आयोग अध्यक्ष*
समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार, “पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमिका का गला काटकर धड़ फेंका” जनपद ऊधमसिंह नगर के खटीमा के नदन्ना क्षेत्र में समुदाय विशेष के युवक द्वारा नानकमत्ता निवासी 32 वर्षीय युवती का सिर धड़ से अलग कर निर्मम हत्या की वारदात के मामले में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने संज्ञान लेते हुए कहा कि यह बहुत ही चिंताजनक व दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
कुसुम कण्डवाल ने इस घटना में दुख जताते करते हए कहा है कि यह बहुत ही निन्दपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समुदाय विशेष के लोगो द्वारा लवजिहाद व प्रेमजाल में फँसाकर युवतियों के साथ कुकर्म व उनकी हत्या का मामला बहुत चिंताजनक है।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि इस जघन्य हत्या के आरोपी को कड़ी सजा होनी चाहिए, वहीं उन्होंने कहा कि इस निर्मम घटना की गम्भीरता से जाँच होनी चाहिए तथा मामले के तथ्यों के आधार पर यदि हत्यारोपी के साथ आरोप में संलिप्त अन्य आरोपी है तो उनकी भी हो जांच होनी चाहिए और उनके विरुद्ध भी कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि युवतियों और किशोरियों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है कि ऐसे दरिंदे कदम कदम पर मिल सकते है। हमे उनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है, साथ ही उन्होंने कहा कि ये लिवइन रिलेशनशिप के झांसे से जितना बचा जा सकता है उतना बच कर रहे।
वहीं उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर मणिकान्त मिश्रा से फोन पर वार्ता करते हुए, पीड़िता के परिजनों को हरसम्भव सहायता व आरोपी के परिजनों व अन्य नजदीकी लोगो की भी सख्ताई से जांच के लिए कहा है।
