ऋषिकेश

*ज्ञान करतार आश्रम में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया*

देवभूमि जेके न्यूज 14 जनवरी 2025 ऋषिकेश- शीशम झाड़ी स्थित ज्ञान करतार आश्रम के प्रांगण में मां कात्यानी मंदिर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। आश्रम…

देवभूमि जेके न्यूज 14 जनवरी 2025 ऋषिकेश-
शीशम झाड़ी स्थित ज्ञान करतार आश्रम के प्रांगण में मां कात्यानी मंदिर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। आश्रम के प्रबंधक गुरविंदर सिंह सलूजा ने बताया कि विगत कई वर्षों से हम लोहड़ी का त्योहार सामूहिक रूप से मना रहे हैं। आज इस लोहड़ी के त्योहार पर शहर के वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के सभी पदाधिकारी सहित तमाम लोग ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंदिर के प्रांगण में महिला मंडल द्वारा सुंदर भजन का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरविंदर सिंह सलूजा, समाजसेवी कमल सिंह राणा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन, सचिव एसपी अग्रवाल ,अरविंद कुमार जैन ,प्रदीप कुमार जैन, कमल शर्मा, विवेक गोस्वामी ,परमेश्वर जी, चेतन शर्मा, रवि शास्त्री, हरीश ढींगरा, लाल बिहारी तिवारी,ममता राणा ,नीरज, नमिता सलूजा, राज , नीरू, गीता, अंजू सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.