उत्तराखंड

*रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभागियों को कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित*

देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 01 नवंबर 2024 । सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग करने…


देव भूमि जे के न्यूज,ऋषिकेश 01 नवंबर 2024 ।

सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग करने वाले धावकों को सम्मानित किया। इस दौरान दीपोत्सव की बधाई दी गई।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अभिषेक यादव, खुशी सैनी, चांदनी साहनी, अंजलि गुप्ता, अभिषेक त्रिशूलिया, मंजू गुप्ता, दीपा भारद्वाज को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

डॉ अग्रवाल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करने वाले, राष्ट्र के महानायक, लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया, उनका संपूर्ण जीवन हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा प्रदान करता है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता, और अटूट समर्पण के माध्यम से अखंड भारत का सपना साकार किया। 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाया, और हमें एक ऐसा भारत दिया जिसमें विविधता के बावजूद एकता की भावना है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, पूर्व पालिकाध्यक्ष शंभू पासवान, कोच प्रवीण रावत, रूपेश गुप्ता, विकास तेवतिया, राजपाल ठाकुर, राम कृपाल गौतम, लल्लन राजभर, रोशन रांगड आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.