उत्तराखंड

*प्रदेश भर में छात्र संघ चुनाव की बहाली के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से छात्र नेताओं की मुलाकात*

देवभूमि जेके न्यूज 29 अक्टूबर 2024 छात्र नेताओं ने महाविद्यालय में चुनाव के मुद्दे पर आज मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री…

देवभूमि जेके न्यूज 29 अक्टूबर 2024
छात्र नेताओं ने महाविद्यालय में चुनाव के मुद्दे पर आज मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें नेताओं का कहना था कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो कि मुख्यता विश्वविघालय तथा महाविधालय स्तर पर कार्य करता है, दुखद इस वर्ष छात्र संघ चुनाव न होता हुआ प्रतीत हो रहा है। छात्र संघ राजनीति की प्रथम इकाई है जो कि छात्रो के बीच के मुद्दो को विश्व विधालय तथा शासन तक पहुंचाने का कार्य करती है।

अतः महोदय से निवेदन है कि छात्रहितो को मध्यनजर रखते हुए इस विषय पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रदेश भर में छात्र संघ चुनाव की बहाली करवाने की कृपा करे, इसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आपकी सदैव आभारी रहेगी।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे छात्र नेताओं में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला ऋषिकेश के अनिरुद्ध शर्मा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) अक्षत विजल्वाण (जिला सह- संयोजक) भयंक भट्ट) शामिल थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.