ऋषिकेश

*श्री दिगंबर जैन मंदिर में आठवें दिन हुए अनेकों धार्मिक आयोजन*

देवभूमि जे के न्यूज़ ऋषिकेश 28 जुलाई 2026- हरिद्वार रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में आज महामंडल सिद्ध चक्र विधान के आठवें दिन श्री भरत मंदिर…

देवभूमि जे के न्यूज़ ऋषिकेश 28 जुलाई 2026-

हरिद्वार रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में आज महामंडल सिद्ध चक्र विधान के आठवें दिन श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल पन्नाचार्य जी महाराज, महंत रवि शास्त्री, श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर इस धार्मिक आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया।

श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि यह विधान जन जन के लिए कल्याणकरी है। जैन समाज का मेरे प्रति प्रेम निश्चित रूप से भुलाया नहीं जा सकता है। जैन समाज के समस्त उपस्थित लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं एवं शुभकामनाएं देता हूं।

इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार जैन ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जैन समाज श्री दिगंबर जैन मंदिर में सपरिवार उपस्थित होकर प्रत्येक त्यौहार को बड़े ही दिव्य और भव्य स्तर पर मनाता है मैं आप सभी का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद प्रेषित करता हूं।

आज के इस आयोजन में प्रदीप कुमार जैन, मृदुला जैन, अरविन्द कुमार जैन दीपा जैन, अतुल जैन रेखा जैन, संजीव जैन वंदना जैन, अशाेक जैन अंशु जैन, सुभाष जैन पूनम जैन, राकेश कुमार जैन कोषाध्यक्ष, राहुल जैन, अंकुर जैन, अमित जैन, महेश जैन, रमेश चंद जैन, अशोक कुमार जैन, सचिन जैन, प्रीति जैन, सुमिता जैन, अमिता जैन, सविता जैन श्यामपुर, रूचि जैन श्यामपुर, ममता जैन रजनीश जैन, कमलेश जैन, ऊषा जैन, अंजली जैन, ममता जैन ढालू वाला, अनीता जैन, दिव्या जैन, स्वाती जैन, नेहा जैन एवं समाज के काफी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया

कार्यक्रम का संचालन श्रवण कुमार जैन उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन द्वारा श्री भरत मंदिर के महंत का आभार प्रकट किया गया।

कार्यक्रम को शास्त्री देवेश कुमार जैन एवं आदिश कुमार जैन संगीतकार के संचालन एवं निर्देशन में भव्य रूप में चल रहा है। इस आयोजन का कल समापन किया जाएगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.