ऋषिकेश

*वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित हुआ विशाल चिकित्सा शिविर*

देव भूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश - वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहलें और तीसरे शनिवार को…

देव भूमि जे के न्यूज, ऋषिकेश –

वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से हर माह के पहलें और तीसरे शनिवार को संचालित होने वाले कैंप के अनतर्गत आज दिसम्बर माह के तीसरे शनिवार को जीवनी माई धर्मशाला में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में जनरल फिजिशियन डा निखिल, डा प्रिय डा पूजा ने रोगीयो का परीक्षण किया।लगभग 58 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर की कमान एम्स के जीरियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष डा मीनाक्षी धर जी के नेतृत्व में होती है। शिविर में लाल पैथ लैब के सहयोग से डा विजय गुप्ता द्वारा रक्त जांच कैम्प का भी आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त मर्म तकनीक द्वारा डा पवन कुमार एवम डा नारायणी के सहयोग से लोगों का निशुल्क इलाज किया गया। एम्स के सौजन्य से आयोजित इस कैंप में नगर के कई वरिष्ठ नागरिक एवम अन्य लोग लाभान्वित हो रहे हैं। नगर के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी सुविधा है ।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन,महासचिव एस पी अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी प्रदीप कुमार जैन,अरविंद जैन, आलोक शर्मा,नरेश गर्ग,बी बी बाली, दिनेश शर्मा, सत्य प्रकाश गुप्ता, ओ पी मुल्तानी, हरेंद्र असवाल, के जी गोयल, सत्य प्रकाश गुप्ता, दिनेश मुद्गल आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.