उत्तराखंड

*नगर निगम ऋषिकेश ने RRR स्कीम के अंतर्गत वस्तुएं एकत्रित कर जरूरतमंदों में किया वितरित*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश - नगर निगम ऋषिकेश मे RRR स्कीम के अंतर्गत प्रत्येक दिन नगर निगम की गाड़ी वार्ड वार जाती है तथा स्थानीय लोगों…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश –

नगर निगम ऋषिकेश मे RRR स्कीम के अंतर्गत प्रत्येक दिन नगर निगम की गाड़ी वार्ड वार जाती है तथा स्थानीय लोगों से उनकी गैर जरूरी वस्तुओं को एकत्रित करते हुए उसी दिन निकटवर्ती मलिन बस्ती, निर्माण स्थल, बस अड्डा ,रेलवे स्टेशन, ट्रांजिट कैंप ,घाट आदि में जरूरतमंद लोगों को वितरित करती है। इसी क्रम में दिनांक 21 दिसंबर 2024 को नगर निगम ऋषिकेश की टीम द्वारा भैरव मंदिर एवं चंद्रेश्वर नगर से चार जोड़ी कपड़े तथा 50 कंबल एकत्रित किए गए जिन्हें जरूरतमंद लोगों को वितरित किया गया । इस अवसर पर त्रिवेणी सेना की महिलाओं द्वारा सहयोग दिया गया । नगर निगम की ओर से रामारानी एवं सुमन द्वारा प्रतिदिन एक पीआरडी जवान के साथ कार्य किया जा रहा है।

शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा जानकारी दी गई कि नगर निगम इस योजना के माध्यम से जरूरतमंदों लोगों तक आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध के साथ ही कूड़ा प्रबंधन एवं निस्तारण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.