उत्तराखंड

एसडीआरएफ कार्मिकों ने आस संस्था के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व बंधवाई राखी।

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश - आज दिनांक 18.08.2024 को एसडीआरएफ ढालवाला टीम द्वारा आस फाउंडेशन के तत्वाधान में ऋषिकेश में आयोजित टीवी चैंपियन बहनों से राखी…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश – आज दिनांक 18.08.2024 को एसडीआरएफ ढालवाला टीम द्वारा आस फाउंडेशन के तत्वाधान में ऋषिकेश में आयोजित टीवी चैंपियन बहनों से राखी बंधवाई गई। आस फाउंडेशन की प्रमुख श्रीमती हेमलता बहन द्वारा एसडीआरएफ टीम को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान टीम को संस्था की बहन बेटियों द्वारा बहुत ही प्यार व स्नेह के साथ राखी बांधी गई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा भी प्रिय बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में टी बी चैंपियन वालियंटर की कुशल कार्य संचालन व्यवस्था टीम लीडर लक्ष्मी के नेतृत्व में की गई,
सभी टी बी चैंपियन वॉलिंटियर को सूट और सभी अन्य टी बी चैंपियन को टावल,पेस्ट, ब्रश,साबुन का सैट दिया गया, सभी जवानों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में तीरथ सिंह रावत राही, संगीता बहुगुणा, बबिता बौड़ाई, अनूप भट्ट, टी बी चैंपियन वॉलिंटियर लक्ष्मी , संजोगिता, रितिका, हिमांशु , प्रिया, सोनम, उपासना, संजय बूढ़ाकोटि, भगवती भट्ट, सुनीता भट्ट आदि ने सहयोग किया

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.