उत्तराखंड

22 अगस्त को होने वाले घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देहरादून पहुँचेंगे ऋषिकेश के कांग्रेस जन– जयेंद्र रमोला।

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,18/8/2024 प्रेस को जारी एक बयान में कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा विपक्षी दल…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश,18/8/2024 प्रेस को जारी एक बयान में कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा विपक्षी दल के नेताओं के विरुद्ध केंद्रीय जांच एजेंसियों (ईडी, सीबीआई, आईटी आदि) का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है। विपक्षी दल के नेताओं के विरुद्ध केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग तथा मोदी सरकार द्वारा अपने साथी पूंजीपतियों को दिए जा रहे संरक्षण के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में कांग्रेस जनों द्वारा 22 अगस्त 2024 को देशभर के ईडी कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन एंवम् घेराव कार्यक्रम किया जायेगा ताकि देश में इस तानाशाह सरकार द्वारा किये जा रहे अवैधानिक कार्यों के विरोध में हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता बुलंद आवाज के साथ इस भ्रष्ट सरकार को घेरने का काम करेगा ।
रमोला ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में भी दिनॉंक 22 अगस्त को देहरादून में विशाल प्रदर्शन के साथ ईडी कार्यालय का घेराव किया जायेगा जिसमें ऋषिकेश से बड़ी संख्या में कांग्रेस जन घेराव को देहरादून की ओर कूच करेंगे ।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.