ऋषिकेश

*लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा श्रावण मास में बांटे कढ़ी चावल*

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 01/08/2024- लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा श्रावण मास के शुभ अवसर पर क्लब द्वारा आजआमजन तथा कांवड़ियों के लिये हरिद्वार रोड निकट…

देव भूमि जे के न्यूज ऋषिकेश 01/08/2024-
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा श्रावण मास के शुभ अवसर पर क्लब द्वारा आजआमजन तथा कांवड़ियों के लिये हरिद्वार रोड निकट सब्जी मंडी पर कड़ी चावल वितरित किया। क्लब द्वारा दी गई सेवा में लगभग 2000 श्रद्धालुओं ने कड़ी चावल का प्रसाद ग्रहण किया।
क्लब संस्थापक ललित मोहन मिश्र व अध्यक्ष ला विनोद बिष्ट ने बताया कि श्रावण मास में आने वाले हजारों कांवड़ियों की सेवा के स्तर से सेवा के लिये प्रशासन भी अपने स्तर से व्यवस्था करता है नगरवासियों का भी सहयोग लगातार बना रहता है , इसी परिपेक्ष्य में क्लब ने भी आज कड़ी चावल का प्रसाद वितरित कर भगवान शिव से भारत की रक्षा व समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर सचिव विनीत चावला , कोषाध्यक्ष शिवम अग्रवाल , महेश किंगर , कुमार गौतम , कमल प्रजापति ,रजत भोला ,जगदीश पनेसर , दिनेश अरोरा ,कृष्णा कालरा , श्रवण सूरी आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.