उत्तराखंड

*हरेला पर्व के शुभ अवसर पर SDRF वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में किया गया वृक्षारोपण।*

देव भूमि जे के न्यूज,16/07/2024- उत्तराखंड में मनाया जाने वाला हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व आज पूरे उत्तराखंड में पौधारोपण कर किया गया। उत्तराखंड प्राचीनकाल से अपनी परम्पराओं…

देव भूमि जे के न्यूज,16/07/2024-
उत्तराखंड में मनाया जाने वाला हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व आज पूरे उत्तराखंड में पौधारोपण कर किया गया।

उत्तराखंड प्राचीनकाल से अपनी परम्पराओं द्वारा प्रकृति प्रेम और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी और प्रकृति की रक्षा की सद्भावना को दर्शाता आया है। इसीलिये उत्तराखंड को देवभूमि और प्रकृति प्रदेश भी कहते हैं। प्रकृति को समर्पित उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला प्रत्येक वर्ष कर्क संक्रांति श्रावण मास के पहले दिन मनाया जाता है। 

उत्तराखंड आपदा के प्रति अति संवेदनशील राज्य है, जहाँ आपदाओं के घटित होने की संभावनायें अधिक रहती हैं, इसके लिए प्रकृति संवर्धन व संरक्षण किया जाना नितांत आवश्यक है।

आज दिनाँक 17 जुलाई 2024 को SDRF वाहिनी मुख्यालय में मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के नेतृत्व में हरेला पर्व को उत्साह व उल्लासपूर्वक मनाते हुए SDRF अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा वाहिनी परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत SDRF वाहिनी में अमरूद, आँवला, जामुन, अशोक, आम, नीम, रुद्राक्ष इत्यादि छायादार व फलदार वृक्षो को रोपित किया गया।

हरेला पर्व के अवसर पर श्रीमती श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, श्यामदत्त नौटियाल, सहायक सेनानायक, इंस्पेक्टर राजीव रावत, सब इंस्पेक्टर जयपाल राणा इत्यादि अधिकारी व कर्मचारी वाहिनी परिसर में उपस्थित रहे।

एसडीआरएफ टीम द्वारा वृहद वृक्षारोपण।

इसके अलावा आज हरेला पर्व के अवसर पर एस डी आर एफ टीम ढाल वाला द्वारा ऋषिकेश चंबा गंगोत्री मार्ग पर वृक्षारोपण किया गया, टीम ने छायादार, फलदार (नीम, पिलखन, बेलपत्री, आंवला, जामुन)आदि वृक्ष के पौधे लगवाए गए, इस अवसर टीम प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवान, उप निरीक्षक पंकज खरोला, व टीम मौजूद रही।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1
Discussion

0 Comments

Join the conversation

Share your view on this story. Your email address will not be published.